फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार। गौकशी के विरुद्ध चल रही सख्त कार्रवाई के बीच आमजन भी पुलिस का सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में सुभाष नगर, ज्वालापुर निवासी एक जागरूक व्यक्ति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दो संदिग्ध आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25.03.2026 को एक पिकअप वाहन में दो छोटे बछड़ों को गुरुकुल कांगड़ी के निकट रविदास बस्ती के पास से गौकशी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। इस दौरान स्थानीय व्यक्ति ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों आरोपितों को पकड़ लिया और थाना कनखल लाया गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपितों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों बछड़ों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply