फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार, 25 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशुतोष शर्मा की सहमति एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ के परामर्श के उपरांत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हरिद्वार के जिलाध्यक्ष इंजीनियर ऐजाज़ हसन ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की।
नवगठित कार्यकारिणी में सिरमौर सिंह, रोशनदीन, साजिद अली एवं नसीम सलमानी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं निर्मल सिंह और मोहसिन मंसूरी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला मंत्री के पद पर खुर्रम मलिक, अब्दुल समी, पायी चेची और जसवीर सिंह को नियुक्त किया गया है। शाहरूख सलमानी को जिला कोषाध्यक्ष, परवेज आलम को जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
मीडिया प्रभार में शाहनवाज शाह को जिला मीडिया संयोजक एवं शाहनवाज अब्बासी को जिला सह मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। आईटी संयोजक के रूप में आशीष जैन, सोशल मीडिया संयोजक के रूप में शादाब आलम तथा सोशल सह मीडिया संयोजक के रूप में हसीन को जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंजीनियर ऐजाज़ हसन ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह विस्तार किया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावों में भाजपा को मजबूती प्रदान करेंगे।


