फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार, 24 मार्च 2026।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशुतोष शर्मा की सहमति एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ के परामर्श के उपरांत, हरिद्वार अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर ऐजाज़ हसन ने शाहनवाज अब्बासी को जिला सह-मीडिया संयोजक के पद पर नियुक्त किया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंजीनियर ऐजाज़ हसन ने कहा कि शाहनवाज अब्बासी एक सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

वहीं नव नियुक्त जिला सह-मीडिया संयोजक शाहनवाज अब्बासी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Share.
Leave A Reply