ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.26 ग्राम स्मैक के साथ एक और नशा तस्कर गिरफ्तार

फुरकान अंसारी , संवाददाता ।

हरिद्वार,25-03-2026।ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थों (शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

उक्त आदेशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देशन में व0उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में विभिन्न टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 24-03-2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त हारुन पुत्र फैज आलम, निवासी पिरान कलियर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष को रेगुलेटर पुल के पास नहरी पटरी, ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष भण्डारी,कांस्टेबल दिनेश,कांस्टेबल अनिल वर्मा की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply