फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 106/2026, 107/2026, 108/2026 और 109/2026 की विवेचना के दौरान डिजिटल साक्ष्य, सुरागरसी-पतारसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर 22 मार्च 2026 को पनियाला लाठरदेवा तिराहा, रुड़की से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 8 दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनमें 4 वाहन संबंधित मुकदमों से जुड़े हैं, जबकि 4 अन्य वाहन भी बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी किए गए वाहनों को शक्ति विहार के पास एक खंडहर में छुपाकर रखते थे और उन्हें मॉडिफाई कर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

हनी कश्यप (31 वर्ष), निवासी पश्चिमी अम्बर तालाब, गंगनहर, हरिद्वार

सलमान (25 वर्ष), निवासी हाजी वसी कॉलोनी, सिविल लाइंस, रुड़की

मयंक (20 वर्ष), निवासी पश्चिमी अम्बर तालाब, गंगनहर, रुड़की

बरामद वाहन

पंजीकृत मुकदमों से संबंधित:

UK08M-6277

UK08AC-0882 (एक्टिवा)

UK08D-0882

UP11P-7319

अन्य वाहन:

स्प्लेंडर (काला, बिना नंबर प्लेट)

स्प्लेंडर UP11CD-7685

स्प्लेंडर UP11BJ-6616

सीडी डीलक्स (काला, बिना नंबर प्लेट)

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस टीम

SHO मनी भूषण श्रीवास्तव, व0उ0नि0 दीप कुमार, उ0नि0 बिरेन्द्र नेगी, उ0नि0 नवीन कुमार, अ0उ0नि0 मनीष कवि, हे0का दुर्गा प्रसाद, का0 राकेश राणा, का0 रणवीर सिंह, का0 अर्जुन सिंह व का0 राहुल शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply