फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार/रुड़की, 22 मार्च 2026। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानीया ने रविवार को मोर्चा के जिला पदाधिकारियों के आवास पर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने सभी के लिए अमन, भाईचारे और क्षेत्र की तरक्की की कामना की।

राहुल मुल्तानीया ने कहा कि ईद का पावन पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। ऐसे अवसर समाज को जोड़ने और एक-दूसरे के करीब आने का माध्यम बनते हैं, जिससे सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत भी किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि ईद-उल-फितर इंसानियत, रहमत और मोहब्बत का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारे को और मजबूत करता है।

जिला महामंत्री मोनू राणा ने कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं, जो देश की प्रगति के लिए बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नसीम अली, जिला महामंत्री मोनू राणा, गढ़वाल मंडल संयोजक इसरार अल्वी, जिला मीडिया प्रभारी इमरान देशभक्त, जिला मंत्री मोहम्मद इकराम, मोहम्मद शहजाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुस्तकीम अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रहे।

Share.
Leave A Reply