फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार, दिनांक 23/03/2026।कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23-03-2026 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत चेतक कर्मियों को सूचना मिली कि बकरा मार्केट ज्वालापुर में कुछ लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चेतक कर्मी एवं चौकी प्रभारी रेल मौके पर पहुंचे।

मौके पर चार व्यक्ति—

मुस्तकीम पुत्र रहमत, निवासी बकरा मार्केट ज्वालापुर, उम्र 35 वर्ष

फैसल पुत्र फरीद, निवासी उपरोक्त, उम्र 20 वर्ष

सलमान पुत्र अब्दुल सलमान, निवासी उपरोक्त, उम्र 28 वर्ष

साहिल पुत्र तन्जीम, निवासी बकरा मार्केट ज्वालापुर, उम्र 26 वर्ष

मोहल्ले वासियों के साथ विवाद करते हुए पाए गए। सभी आरोपी उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्ला रहे थे तथा शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे।

पुलिस द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे और अधिक उग्र हो गए। इस पर ज्वालापुर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत सभी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम:

उप निरीक्षक समीप पाण्डेय

कांस्टेबल अमित गौड़

कांस्टेबल राजेश बिष्ट की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply