(फुरकानअंसारी)
हरिद्वार, 5 मार्च 2026।अमेरिका एवं इजरायल, ईरान के मध्य चल रहे सैन्य संघर्ष के वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार माध्यमों से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि कई भारतीय नागरिक प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।
विशेष रूप से ईरान एवं खाड़ी देशों में निवासरत भारतीय नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी हेतु शासन-प्रशासन स्तर पर आवश्यक समन्वय एवं कार्रवाई की जा रही है।
यदि जनपद क्षेत्र के किसी भी निवासी अथवा उनके परिजन का कोई सदस्य वर्तमान में ईरान या किसी खाड़ी देश में फंसा हुआ है, तो कृपया संबंधित व्यक्ति की जानकारी तत्काल नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
📞 संपर्क नंबर:
मो. नं. – 9690226822
मो. नं. – 7895905080
सभी नागरिकों से अपील है कि केवल आधिकारिक एवं सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।


