(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। वीवीआईपी कार्यक्रम दिनांक 07.03.2026 के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का विस्तृत प्लान जारी किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों एवं रूट का अनिवार्य रूप से पालन करेंगे।
🔹 प्रस्तावित पार्किंग व्यवस्था
पार्किंग संख्या (01) – एनएच प्रोजेक्ट के बायीं ओर — बसों हेतु
पार्किंग संख्या (02) – एनएच प्रोजेक्ट के सामने सेक्टर-1 — कारों हेतु
पार्किंग संख्या (03) – एनएच प्रोजेक्ट के सामने सेक्टर-2 — बसों हेतु
पार्किंग संख्या (04) – पुलिस हैंगर के दाहिनी ओर — वीआईपी वाहनों हेतु
पार्किंग संख्या (04-A) – पुलिस हैंगर के बायीं ओर — वीवीआईपी वाहनों हेतु
पार्किंग संख्या (05) – पुलिस हैंगर के पीछे मध्य क्षेत्र — बसों हेतु
पार्किंग संख्या (06) – नदी घाट, पुलिस हैंगर के पीछे, ऊपरी टंकी के सामने — बसों हेतु
पार्किंग संख्या (07) – अखाड़ों वाली भूमि — रिजर्व
पार्किंग संख्या (08) – दक्ष पार्किंग — बसों हेतु
पार्किंग संख्या (09) – गड्ढा पार्किंग — रिजर्व
🚌 बसों हेतु निर्धारित रूट व्यवस्था
🔹 रूट नं० 01
लक्सर / पथरी / कनखल से आने वाली बसें
जगजीतपुर ➝ बुढ्ढी माता तिराहा ➝ श्रीयंत्र पुलिया ➝ बैरागी कैंप ➝ पार्किंग संख्या 05 एवं 06
🔹 रूट नं० 02
रूड़की / भगवानपुर / मंगलौर / खानपुर / नारसन / कलियर / बुग्गावाला से आने वाली बसें
हरिलोक ➝ ऋषिकुल हाईवे ➝ शंकराचार्य चौक ➝ बैरागी कट ➝ पार्किंग संख्या 01 एवं 03
🔹 रूट नं० 03
सिडकुल / बहादराबाद / बीएचईएल से आने वाली बसें
सिडकुल ➝ बीएचईएल ➝ भगत सिंह चौक ➝ पुराना रानीपुर मोड़ ➝ ऋषिकुल अंदर ➝ ऋषिकुल हाईवे ➝ शंकराचार्य चौक ➝ बैरागी कट ➝ पार्किंग संख्या 01 एवं 03
🔹 रूट नं० 04
नजीबाबाद / कुमाऊँ / श्यामपुर / देहरादून / ऋषिकेश से आने वाली बसें
चंडी चौक ➝ अलकनंदा कट ➝ बैरागी गेट ➝ पार्किंग संख्या 01 एवं 03
🔹 रूट नं० 05 (वैकल्पिक मार्ग)
देहरादून / ऋषिकेश से आने वाली बसें
जयराम मोड़ ➝ अलकनंदा कट ➝ बैरागी गेट ➝ पार्किंग संख्या 01 एवं 03
⚠️ महत्वपूर्ण निर्देश
कार्यक्रम में आने वाले सभी चौपहिया वाहन केवल पार्किंग संख्या 02 में ही पार्क किए जाएंगे।
रूड़की से आने वाली बसों की एंट्री कार्यक्रम से 01 घंटे पूर्व केवल बैरागी गेट से होगी।
इसके पश्चात प्रवेश मार्ग रहेगा:
सिंहद्वार ➝ देशरक्षक ➝ बुढ्ढी माता।


