सफाई अभियान

जनपद हरिद्वार में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, डीएम व एसएसपी ने की अगुवाई

पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ अभियान

महिलाओं की सक्रिय सहभागिता के साथ चला स्वच्छता कार्यक्रम

चमगादड़ टापू, ऋषिकुल घाट सहित जनपदभर में चलाया गया अभियान

हरिद्वार, 7 फरवरी2026।सफाई अभियान पूरे प्रदेश में जनसहयोग के माध्यम से स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सफाई अभियान की जनपद हरिद्वार में शुरुआत की गई। अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किया।

पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित मंदिर प्रांगण से सार्वजनिक शपथ के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर एवं चिल्ड्रन पार्क में चलाए गए सफाई अभियान में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पुलिस लाइन में निवासरत महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इसके पश्चात डीएम एवं एसएसपी के निर्देशन में पुलिस, प्रशासन, आमजन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से चमगादड़ टापू, ऋषिकुल घाट, ऋषिकुल मैदान सहित जनपद के सभी थाना परिसरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलग-अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया, जहां कूड़ा एकत्र कर स्वच्छता सुनिश्चित की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि वे प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने आसपास की सफाई के लिए अवश्य दें, ताकि स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।

Share.
Leave A Reply