(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार के उभरते कलाकार शादाब सलमानी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नज़र आए हैं। टीवी सीरियल्स और फिल्मों में बतौर अभिनेता अपनी पहचान बना चुके शादाब ने इस बार सुपरहिट टीवी शो “भाबी जी घर पर हैं” की फ़िल्म के ज़रिए दर्शकों के दिलों में फिर से जगह बनाई है। यह फ़िल्म हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो चुकी है, जिसमें शादाब की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

इससे पहले भी शादाब सलमानी छोटे और बड़े पर्दे पर कई बार अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वह अक्षय कुमार की फ़िल्म कटपुतली, मिली, लोकप्रिय टीवी सीरियल ज़िंदगी की महक समेत कई प्रोजेक्ट्स में नज़र आ चुके हैं। हर किरदार में उनकी सादगी और मेहनत साफ झलकती है।

“भाबी जी घर पर हैं” फ़िल्म की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत लोकेशन्स देहरादून और मसूरी में की गई है, जहाँ राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है। इस फ़िल्म की शूटिंग का ज़िम्मा दा इम्प्रेशंस ग्रुप ने संभाला है।

फ़िल्म में “भाबी जी घर पर हैं” की पूरी स्टार कास्ट के साथ-साथ भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार रवि किशन, मनोज तिवारी और निरहुआ भी अहम भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं, जिससे फ़िल्म की भव्यता और मनोरंजन का स्तर और बढ़ गया है।

Share.
Leave A Reply