हरिद्वार। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून एवं जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में 26 जनवरी 2026, गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर 24 जनवरी 2026 को विभिन्न आयु वर्गों में बालक एवं बालिकाओं की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह प्रतियोगिता प्रातः 8:00 बजे योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद हरिद्वार से प्रारम्भ होकर कचहरी चौक से होते हुए पुनः योगस्थली खेल परिसर में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्रीमती शबाली गुरुंग, जिला क्रीड़ा अधिकारी, हरिद्वार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 26 जनवरी 2026 (गणतन्त्र दिवस) के अवसर पर जिला कार्यालय, हरिद्वार में जिलाधिकारी महोदय द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के परिणाम

12 वर्षीय बालक वर्ग

प्रथम – कुश,द्वितीय – हरिओम,तृतीय – मोक्ष,चतुर्थ – हर्षवर्धन,पंचम – दिक्षान्त

12 वर्षीय बालिका वर्ग

प्रथम – ज्ञानदा,द्वितीय – निधि शर्मा

16 वर्षीय बालक वर्ग

प्रथम – नीरज,द्वितीय – अबूजर,तृतीय – करण (त्तिबतिया),चतुर्थ – अंश,पंचम – साहिल

16 वर्षीय बालिका वर्ग

प्रथम – नेहा,द्वितीय – कार्तिका,तृतीय – काजल,चतुर्थ – भावना नेगी,पंचम – सिमरन

ओपन पुरुष वर्ग

प्रथम – सागर पाल,द्वितीय – प्रभु,तृतीय – यश,चतुर्थ – हिमांशु,पंचम – शेर अली,ओपन महिला वर्ग,प्रथम – ज्योति,द्वितीय – रिया,तृतीय – दिया,चतुर्थ – पायल,पंचम – श्रद्धा, वरिष्ठ खिलाड़ी वर्ग प्रथम – नीलम रावत, द्वितीय – लक्ष्मी नैथानी इस अवसर पर  प्रदीप कुमार (उप क्रीड़ा अधिकारी), प्रजापति कुकरेती (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी), विक्रम सिंह (कनिष्ठ सहायक),  अनुराग राठी (सहायक प्रशिक्षक), श्रीमती शिक्षा बिष्ट (सहायक प्रशिक्षक) सहित  मंगल सिंह, अनुराग सिंह धमान्दा,  राजन राणा,  अक्षत कुकरेती,  सोहनवीर सिंह, आदित्य गुप्ता, अक्षय राठी, गौरव लौहान, शुभम बोहरा,  नवीन चौहान,  अभिषेक मुरारी, सुश्री शिवानी नैथानी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply