फुरकान अंसारी।
रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा श्री गांधी महिला शिल्प विद्यालय इंटर कॉलेज में सैकड़ों छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मेयर यशपाल राणा तथा आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त करना सभी का अधिकार है।उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना जहां पूण्य का कार्य है,वहीं शिक्षा के माध्यम से ही जीवन में अच्छे संस्कार आते हैं।उन्होंने पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा स्कूलों में निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से जहां बच्चों में शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ती है,वहीं उनका प्रोत्साहन भी होता है।कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा स्कूल की मेधावी छात्राओं का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य पारुल सैनी,राजहंस कला मंदिर के अध्यक्ष विपिन सिंघल,हाजी फैयाज अहमद,अर्चना चौहान,सुरेंद्र कौर,बबीता सैनी,सुनीता रानी,पदमा शर्मा,आरती वशिष्ठ,दीपा सैनी,प्रेरणा,दीपा देवी पाल,शिवानी,कुमारी नीतू,सविता,प्राची वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply