चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस की कार्रवाई तेज, निर्धारित समयावधि में शस्त्र जमा कराने के निर्देश।

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। आगामी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने और जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना श्यामपुर क्षेत्र के सभी लाइसेंसी शस्त्र धारकों को अपने शस्त्र निर्धारित समयावधि के भीतर संबंधित थाने अथवा निर्धारित स्थान पर जमा कराने के संबंध में नोटिस तामील कराए गए हैं। पुलिस ने शस्त्र धारकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा का पालन करते हुए अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा कराना सुनिश्चित करें।

पुलिस ने सभी शस्त्र धारकों से आगामी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

श्यामपुर पुलिस द्वारा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही, शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply