फुरकान अंसारी।
हरिद्वार । 31.10.2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का जनपद हरिद्वार के समस्त थानों एवं कोतवालियों में प्रोजेक्टर एवं बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।

सायं 17:30 बजे से आयोजित लाइव प्रसारण में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन, राष्ट्रीय एकता दिवस परेड एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनमानस ने उत्साहपूर्वक देखा।

इस अवसर पर IG पुलिस संचार/फायर श्रीमती विम्मी सचदेवा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा कोतवाली रानीपुर में उपस्थित होकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।

जनपद के समस्त थानों एवं कोतवालियों में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन इस कार्यक्रम से जुड़े और राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश की एकजुटता का संदेश आत्मसात किया।

हरिद्वार पुलिस का संदेश, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। आइए, एकजुट होकर राष्ट्र की मजबूती में अपना योगदान दें।

Share.
Leave A Reply