फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली ज्वालापुर परिसर में राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने किया। इस दौरान कोतवाली में मौजूद समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की आंतरिक एकता को मजबूत करने की शपथ ली।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक एवं पुलिसकर्मी का दायित्व है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश की अखंडता के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

Share.
Leave A Reply