कांग्रेस सेवादल के संयुक्त कार्यक्रम में महान विभूतियों के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प।

फुरकान अंसारी।
रुड़की। रुड़की कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रुड़की ग्रामीण जिला सेवादल एवं रुड़की जिला महानगर सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी लोगों ने दोनों महान विभूतियों को शत-शत नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री मेला राम प्रजापति, प्रवीण मित्तल, सुधीर शांडिल्य, बेनी प्रसाद सैनी, नवीन जैन, आशीष गोयल, कंवरपाल सैनी, नीरज ठाकुर, मकसूद हसन, सुमित उपाध्याय, वारिस अली, राहुल सैनी, तनवीर, नितिन सैनी, अमन, सुनील सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दोनों महान नेताओं के राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा देश की एकता, अखंडता और जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Share.
Leave A Reply