फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 31 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से संचालित विशेष स्वच्छता महाअभियान शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रहा। कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के नेतृत्व में नगर निगम ने हनुमान घाट से कुशा घाट एवं विष्णु घाट तक चलाया तक चलाया स्वच्छता अभियान तथा आयरिश पुल कनखल श्मशान घाट तक चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई करते हुए टनों कूड़ा एकत्रित किया गया, जिन्हें उचित निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंपा गया। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा विकास खण्ड बहादराबाद के पृथ्वीराज चौक एवं रोशनाबाद के हेतमपुर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया इस अभियान के दौरान 46 किलो प्लास्टिक पालीथीन एकत्रित कर कंपैक्टर शैड बहादराबाद में निस्तारण हेतु भेजा गया। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा, गुरूनानक देव जी घाट समिति , आदर्श विकास समिति के द्वारा गुरू नानक घाट देव जी रानीपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विभिन्न स्थानों पर संचालित स्वच्छता गतिविधियों के दौरान टनों कूड़ा एकत्रित किया गया।
कुंभ मेला-2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गंगा घाटों, मंदिर परिसरों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, स्कूली छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेवियों, विभागीय कार्मिकों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा सक्रिय सहभागिता की जा रही है।
इसी क्रम में श्री गंगा सभा नगर निगम जिला प्रशासन पन्नालाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एकम्स, (मिश्री मठ) के द्वारा हर की पौड़ी क्षेत्र के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया इस दौरान उनके हजारों अनुयाईयो एवं श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया तथा दर्जनों ट्रेक्टर ट्रालीयो द्वारा कूड़ा निस्तारण हेतु भेजा गया।
जिला प्रशासन द्वारा कुंभ मेला-2027 से पूर्व हरिद्वार के गंगा घाटों, मंदिर परिसरों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छता अभियान के माध्यम से न केवल सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है, बल्कि आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।जिला प्रशासन ने आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस विशेष स्वच्छता महाअभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। गंगा घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं तथा कपड़ों एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को गंगा में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही जमा कराएं, ताकि उनका उचित निस्तारण किया जा सके। जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से ही कुंभ मेला-2027 से पूर्व हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।
स्वच्छता अभियान में मिश्री मठ के मठाधीपति महामण्डलेश्वर श्री करोली शंकर महाराज, नया उदासीन अखाड़े के अध्यक्ष श्री महन्त धूनी दास जी महाराज,भारत साधु समाज से मंहत ऋषिवरानंद जी महाराज जी, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, नगर आयुक्त नन्दन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह, योगी आशुतोष स्वामी जी, घाट समिति के अध्यक्ष हरमोहन तनेजा जी सहित आदर्श विकास समिति के सदस्य मातृशक्ति सहित वरुण भाटिया जी, लक्ष्मण सिंह सेठी जी, सतनाम भाटिया सहित स्वयंसेवक स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


