फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड में हरिद्वार जिले से मुकेश गोस्वामी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

मुकेश गोस्वामी ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, विधायक आदेश चौहान, उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री सुनील सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, गढ़वाल संयोजक प्रदीप चौधरी तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर कश्यप सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर मुकेश गोस्वामी ने कहा कि “पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। मैं इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूंगा। संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के हित में निरंतर कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

उन्होंने कहा कि वह संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

Share.
Leave A Reply