फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.35 ग्राम अवैध स्मैक, एक कीपैड मोबाइल फोन और 920 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में रेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पीठ बाजार में नटराज एजेंसी के पास से
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.35 ग्राम स्मैक, 920 रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 653/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जुआ अधिनियम, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक विपिन कुमार, प्रभारी चौकी रेल, कांस्टेबल अमित गौड़, कांस्टेबल राजेश बिष्ट, कांस्टेबल दीपक वाली और कांस्टेबल अनिल वर्मा।


