फुरकान अंसारी।
शिवालिक नगर। हरिद्वार भ्रमण के दौरान उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने नगर पालिका शिवालिक नगर का दौरा किया। नगर पालिका पहुंचने पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्य सचिव का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने नगर पालिका परिसर में पौधारोपण कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं जनसुविधा संबंधी कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा की।
मुख्य सचिव ने नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को इसी गति और प्रतिबद्धता के साथ जारी रखने पर जोर दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्य सचिव का नगर पालिका आगमन मार्गदर्शन और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नागरिकों को आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


