फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर देहात क्षेत्र में गौकशी के मामलों में पूर्व में जेल जा चुके आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 6-7 सितंबर को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर गौकशी के मामलों में पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों की तस्दीक कर उन्हें भविष्य में गौकशी अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न होने की सख्त हिदायत दी गई। आरोपियों के खिलाफ धारा 172(2) BNSS के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में गौकशी में किसी की संलिप्तता सामने आने पर गुंडा अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने गौकशी के मामलों में संलिप्त रहे आरोपियों का थाना स्तर पर रजिस्टर भी तैयार किया है, जिसमें उनके नाम, पते और मोबाइल नंबर दर्ज किए गए हैं। सभी आरोपी थाना पथरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, फेरूपुर चौकी प्रभारी मोहन कठैत, उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर तथा कांस्टेबल नारायण, जितेन्द्र और मुकेश चौहान शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply