फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे घटना से पहले ही दबोच लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर की देर रात गश्त के दौरान पुल जटवाड़ा के आगे नहर पटरी, पुरानी बैराज के पास संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने निवास निकट उमर मस्जिद, सराय, ज्वालापुर बताया। उसका मूल निवास मुस्तफाबाद पदार्था, थाना पथरी, हरिद्वार है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मु0अ0सं0 620/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
बरामदगी: 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस।
पुलिस टीम: प्रभारी चौकी बाजार पुष्कर सिंह चौहान, कांस्टेबल मनोज डोभाल, कांस्टेबल रवि कुमार और कांस्टेबल आलोक नेगी शामिल रहे।


