फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 04 जून, 2026।जनपद में इन दिनों स्वच्छता को लेकर अभूतपूर्व जागरूकता देखने को मिल रही है। शहर के वार्डों से लेकर ग्राम पंचायतों, पीठ बाजार, मंडी परिषद, स्टेट हाईवे एवं नेशनल हाईवे तक हर स्थान पर साफ-सफाई का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान ने जनपद की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। इस अभियान के अंतर्गत नियमित रूप से साफ-सफाई, कूड़ा उठान एवं निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं साप्ताहिक रूप…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर आज दिनांक ०४.०६.२०२६ को फायर स्टेशन रुड़की टीम ने रुड़की क्षेत्रान्तर्गत स्थापित होटल/रेस्टोरेंट/बार व अन्य जनसहभागिता वाले संस्थानो में विशेष अग्निसुरक्षा व्यवस्था निरीक्षण अभियान चला कर गहनता से फायर ऑडिट किया जिसके तहत संस्थानों में आवश्यक आपातकालीन निकास मार्ग व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था,प्राथमिक अग्निशमनयंत्रों की कार्यक्षमता/वैधता एवं अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र को चेक किया गया। जिन संस्थाओं में अनियमिताए पाई गई उन्हें नोटिस/सुझाव पत्र प्रेषित कर अनियमिताओं को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद तलाशा बैग, पूरा सामान सकुशल किया बहनों के सुपुर्द। फुरकान अंसारी। हरिद्वार ।आज दिनांक 04.06.2026 को पूजा कुमारी निवासी रोहिणी नई दिल्ली ने चौकी हर की पैड़ी पर आकर सूचना दर्ज करवाई की वह अपनी चार अन्य बहनों के साथ हर की पैड़ी पर घूमने एवं गंगा स्नान के लिए आयी थी। सुबह के वक्त उनके दो बैग (जिसमें ₹10000 नगद एवं कुछ कागजात व अन्य सामान रखा हुआ था) हर की पैड़ी क्षेत्र से गायब हो गए है। अब उनके पास घर लौटने या खाने पीने के पैसे तक नहीं बचे थे। मामले को…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,04/06/2026।हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा से भरा एक सुखद क्षण सामने आया है। कोतवाली ज्वालापुर में तैनात उप निरीक्षक रणवीर चंद रमोला के सुपुत्र मनीष रमोला ने UKPCS परीक्षा 2026 में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उनका चयन डिप्टी एसपी पद के लिए हुआ है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और सच्चे समर्पण से हासिल की गई यह सफलता आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। मनीष रमोला की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हरिद्वार पुलिस विभाग का मान बढ़ाया…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।आज दिनांक 04.06.2026 को फायर स्टेशन रुड़की के आर.टी. सेट पर प्रातः 10:35 बजे सूचना प्राप्त हुई कि तहसील रुड़की परिसर के बाहर मुख्य यातायात मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया है, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया तथा विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट रुड़की तत्काल आवश्यक उपकरणों एवं वुडन कटर के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए गिरे हुए पेड़ को वुडन कटरों की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क किनारे हटाया…
फुरकान अंसारी।हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते और हुड़दंग मचाते नजर आए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए रानीपुर पुलिस ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की।प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित युवकों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत सीज कर दिया।इसके अलावा दोनों साथियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 04 जून 2026।आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन द्वारा संचालित ‘हरित हरिद्वार’ अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कुंभ नगरी में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की पहल पर मेला अधिष्ठान, जिला प्रशासन तथा हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। अभियान के अंतर्गत शहर की प्रमुख सड़कों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, घाटों के आसपास के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 04 जून 2026।मुख्य अभियंता (वितरण) हरिद्वार क्षेत्र उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड शेखर चंद्र ने अवगत कराया है कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी “रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS)” के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्य मै० जीनस पावर सॉल्यूशन प्रा. लि., जयपुर द्वारा अनुबंध संख्या 476/C (C&P-I)/58/2022-2023/Package-1: Garhwal Region, दिनांक 06 मार्च 2025 के तहत संपादित किया जा रहा है।इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग, विद्युत खपत की सटीक जानकारी, रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,04/06/2026। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मारपीट के वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार 03 जून 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ व्यक्ति एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट करते…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 04 जून 2026।मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रोत्साहन हेतु आवश्यक कार्यवाही तेज कर दी गई है। शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी शासकीय कार्यालयों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, राज्य के प्रवेश द्वारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर हिन्दी के साथ-साथ संस्कृत भाषा में भी नाम पट्टिकाएं एवं सूचना बोर्ड स्थापित किए जाएं। …

