फुरकान अंसारी।ऐ

हरिद्वार, 13 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने एक युवक को 12.06 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 12/13 अगस्त की रात गश्त के दौरान दुधियावन तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गीता कुटीर आश्रम की ओर से पैदल आ रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.06 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र राजेश दास, निवासी कबाड़ी बस्ती लालजीवाला, कोतवाली नगर हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 401/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को नशा सामग्री उपलब्ध कराने के मामले में एक महिला का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस महिला के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, आरोपी का पूर्व में भी नशा तस्करी के मामले में जेल जाना सामने आया है।

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा

वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट

उपनिरीक्षक नवीन चौहान

उपनिरीक्षक ऋषिकान्त पटवाल

कांस्टेबल संदीप नेगी

कांस्टेबल पवन‌।

Share.
Leave A Reply