फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 13 अगस्त। कांवड़ यात्रा 2026 के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के बाद यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों एवं सहयोगी लोगों को सम्मानित किए जाने का सिलसिला लगातार जारी है।

इसी क्रम में एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव की अध्यक्षता में यातायात कार्यालय हरिद्वार एवं रुड़की में सम्मान समारोह आयोजित किए गए। समारोह के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और ट्रैफिक प्लान को प्रभावी ढंग से लागू कराने में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले ट्रैफिक वालंटियर्स को सम्मानित किया गया।

एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव ने ट्रैफिक वालंटियर्स के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ मेले जैसे बड़े आयोजन को सकुशल एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस के साथ-साथ आमजन और वालंटियर्स का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिली।

सम्मानित किए गए ट्रैफिक वालंटियर्स ने भी पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए भविष्य में इसी तरह यातायात व्यवस्था में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Share.
Leave A Reply