फुरकान अंसारी।

रुड़की, 13 अगस्त। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026’ के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा और 11 हजार रुपये की नगदी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया था।

पुलिस टीम ने 12 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए सारिक पुत्र शाहिद, निवासी बागोवाली जमीयत कॉलोनी, सिसौना रोड, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 01 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, बरामद 11 हजार रुपये की नगदी गांजे की बिक्री से अर्जित रकम बताई गई है।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम

उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र

हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार

कांस्टेबल सुरेश तोमर।

Share.
Leave A Reply