Author: Janta Updates

(फुरकान अंसारी) रुड़की।सिविल लाइन कोतवाली में होली और ईद के त्यौहार को लेकर नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक में बोलते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कहा कि यह रुड़की नगर व पूरा आसपास का क्षेत्र जनपद में नहीं,बल्कि पूरे प्रदेश में शांति व्यवस्था के लिए अपनी मिसाल आप है।उन्होंने कहा कि उनका यह दूसरा अवसर है कि वह होली और ईद रमजान के अवसर पर एक अधिकारी के रूप में यहां सेवाएं दे रहे हैं,लेकिन उनके लिए यह गर्व की बात है कि रुड़की के शिक्षित व प्रबुद्ध…

Read More

हरिद्वार, 27 फरवरी 2026।  राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं (एनडीआरएफ) से सहायता देने की मदो और मानदंडों के संशोधन के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।  बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर आपदा प्रबंधन के तहत राज्य मोचन निधि के वर्ष 2022 -23 से 2025- 26 में निर्धारित मानको में संशोधन किए जाने के संबंध में सभी से लिखित में सुझाव /आख्या भेजने के निर्देश दिए गए।              बैठक में जिलाधिकारी ने अभी कार्यदाई संस्थाओं जिसमें सिंचाई,लोनिवि,आरडब्ल्यूडी, पेयजल निगम,खंड विकास…

Read More

आजाद अली की मौजूदगी में सुल्तानपुर में जन अधिकार पार्टी को मिली मजबूती, इकराम साबरी ने साथियों संग ग्रहण की सदस्यता (फुरकान अंसारी) 27 फरवरी 2026।  लक्सर विधानसभा की नगर पंचायत सुल्तानपुर में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब गरीब कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकराम साबरी ने अपनी टीम के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने उन्हें विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई। पार्टी की जनहितकारी नीतियों, सामाजिक न्याय और सर्वसमाज के उत्थान के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से…

Read More

(फुरकान अंसारी) रुड़की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में जिला महामंत्री पद पर मोनू राणा की नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। नवनियुक्त जिला महामंत्री मोनू राणा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विशेष रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सक्रिय,…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार पुलिस ने फर्जी हाईस्कूल परीक्षा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता स्कूल हैंडमास्टर को गिरफ्तार किया है। दिनांक 24 फरवरी 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में एक छात्रा से दूसरे के नाम पर फर्जी तरीके से परीक्षा दिलाए जाने का मामला प्रकाश में आया था। इस संबंध में प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र द्विवेदी द्वारा कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 59/2026 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। पहले भी पकड़े जा चुके हैं “मुन्ना भाई” मामले में पूर्व में पुलिस ने 03 “मुन्ना…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। पवित्र माह रमजान के दौरान जहां एक ओर लोग इबादत और रोज़े में व्यस्त हैं, वहीं हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम गढ़ोवाली में गंदगी की समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। गांव के आसपास बाहरी लोगों द्वारा कूड़ा डाले जाने से मच्छरों और दुर्गंध की समस्या बढ़ गई है। इससे बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है और रोज़ेदारों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी संबंध में एक स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी बात देहरादून से आये राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष आजाद अली के समक्ष रखी और गांव में साफ-सफाई की…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। पवित्र माह रमजान के पहले अशरे, जिसे रहमतों का पखवाड़ा कहा जाता है, की शुरुआत के साथ ही रोजेदार इबादत में जुट गए हैं। मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ और घरों में विशेष इबादतों का सिलसिला जारी है। इस मुबारक पखवाड़े में पहली बार रोज़ा रखने वाले बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है। ज्वालापुर निवासी यूसूफ ख़ान की छह वर्षीय पुत्री अयाना ख़ान ने अपना पहला रोज़ा रखकर इस पावन महीने की शुरुआत को और खास बना दिया। नन्ही अयाना ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रोज़ा रखा, जिससे परिवार में खुशी का…

Read More

हरिद्वार, 25 फरवरी, 2026।आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका ने सीसीआर भवन में अखाड़ों के श्रीमहंतों एवं प्रतिनिधि संतों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी कुंभ मेले के दौरान अखाड़ों की व्यवस्थाओं तथा मेले की समग्र तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अखाड़ों एवं साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई। अखाड़ों की ओर से कहा गया कि अमृत स्नान पर्वों पर परंपरानुसार भव्य पेशवाईयां निकाली जाएंगी। बैठक में अखाड़ों की छावनी…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जनपद टिहरी के घनसाली में 41.21 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 13.43 करोड़ रूपए की 03 योजनाओं का लोकार्पण एवं 27.78 करोड़ रूपए की 05 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिलखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उच्चीकरण किये जाने का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल हेतु भूमि दान करने वाले कृष्णा गैरोला एवं उनके परिवार को भी सम्मानित किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है उनका कार्य रुकना नहीं चाहिए…

Read More

(फुरकान अंसारी)  हरिद्वार 26.02.2026।जोमेटो फूड डिलीवर कम्पनी के डिलीवरी बॉय द्वारा जोमेटो कम्पनी द्वारा निर्धारित समय पर डिलीवरी न देने पर डिलीवरी बॉय के प्वाइंट तथा वेतन की कटौती न किये जाने तथा वेतन बढ़ाये जाने सम्बन्धी आदि मांगों को लेकर जोमेटो फूड डिलीवरी बॉय / कार्मिकों द्वारा रानीपुर मोड़, हरिद्वार पर 3 दिन से अनशन किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में आज दिनांक 26.02.2026 को नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री कुश्म चौहान द्वारा जोमेटो कम्पनी के पदाधिकारियों एवं अनशनकारियों को कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार में बुलाकर उनसे वार्ता की गयी तथा नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा जोमेटो कम्पनी के…

Read More