फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 अगस्त 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से योजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का धरातल पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 17 अगस्त 2026।धर्मनगरी हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन के ‘स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार’ के आह्वान पर स्वच्छता अभियान को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता की कमान संभालते हुए वृहद सफाई अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के बॉयज एवं गर्ल्स प्लाटून ने उत्साहपूर्वक…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 अगस्त 2026।आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार के प्रमुख मार्गों, पुलों और संपर्क मार्गों को बेहतर स्वरूप देने का कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सोमवार को मंडावर-छुटमलपुर से लेकर शिवालिक नगर और ज्वालापुर क्षेत्र तक विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति परखी और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कुंभ से जुड़े प्रत्येक कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 अगस्त 2026।आगामी कुंभ मेला-2027 में हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश की सीमा पर मंडावर-छुटमलपुर में भव्य स्वागत द्वार आकार ले रहा है। समुद्र मंथन की पौराणिक कथा और कुंभ की आध्यात्मिक परंपरा को केंद्र में रखकर तैयार किया जा रहा यह स्वागत द्वार श्रद्धालुओं के लिए केवल प्रवेश का संकेत नहीं होगा, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से परिचय कराने वाला प्रमुख आकर्षण भी बनेगा। मेला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्मित कराए जा रहे इस स्वागत द्वार के लिए राज्य सरकार ने 204.19 लाख रुपये की…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 अगस्त 2026।हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत अवस्थापना विकास कार्यों एवं जन-सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। कुंभ के दौरान देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। निर्माण कार्यों की गति और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मेला प्रशासन के अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती ने सोमवार को तकनीकी सेल के अधिकारियों के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17/08/2026। आज मध्य रात्रि फायर स्टेशन रुड़की को गोल चक्कर रूड़की में पेड़ गिरने की सूचना पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटना स्थल के लिए आवश्यक उपकरण के सहित रवाना हुए घटनास्थल पर देखा गोल चक्कर के पास सड़क में पेड़ गिर गया था जिसे यातायात बाधित हो रहा था फायर सर्विस यूनिट द्वारा वुडन कटर की सहायता से तत्काल पेड़ को काटकर सड़क से किनारे किया गया जिसमें किसी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई रात को ही आमजन की सुविधा के लिए यातायात को सुचारू करवाया गयाl 1.fs dvr विपिन सिंह 2.Fm हरिश चंद।
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/लक्सर, 17 अगस्त। रक्तदान जैसे पवित्र कार्य की आड़ में अवैध रूप से रक्त एकत्र कर उसकी कथित बिक्री किए जाने के मामले का लक्सर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 27 यूनिट रक्त, 27 खाली ब्लड बैग, रक्त संग्रह एवं जांच से संबंधित उपकरण, चार डोनर चेयर तथा दो वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 अगस्त को लक्सर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।SSP हरिद्वार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाने के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने दिनांक 16/08/26 को लाठरदेवा शेख के पास से संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से 01 अवैध तमन्चे व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम 01.उ०नि0 नीरज रावत 02. का0नसीबुद्दीन।
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 अगस्त। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान हुड़दंग करने और विवाद की स्थिति उत्पन्न करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इंडस्ट्रियल चौकी क्षेत्र में चेकिंग एवं शांति व्यवस्था के दौरान पुलिस टीम को निर्मला छावनी स्थित पुंडीर की चक्की के पास पांच युवक मुकदमा लिखाने को लेकर वादी के साथ बहस करते हुए मिले। पुलिसकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। आरोप…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।दिनांक 14.08.2026 को वादी कुलदीप पुत्र महेंद्र निवासी केबिन केयर कंपनी सिडकुल द्वारा द्वारा थाना सिडकुल पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 14/08/26 को कंपनी के अंदर से तार, मोटर व अन्य सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 332 /26 बीएनएस पंजीकृत किया गया । दिनांक 15/08/26 को पुलिस टीम ने सूर्य नगर कॉलोनी के तिराहे के पास चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो संदिग्ध व्यक्तियों के पास से दो सफेद कट्टे जिसमे फैक्ट्री में हुई…

