फुरकान अंसारी। हरिद्वार 08 जून 2026। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ श्री ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि का मा. उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के आदेशों के क्रम में ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था का उचित प्रबन्धन करे…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,08/06/2026। भगवान वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति, ज्वालापुर द्वारा आदि नित्यनेम पाठ एवं शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के राष्ट्रीय निदेशक वीरोत्तम हंसराज कटारिया जी एवं करण बिरला जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत भावाधस के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री धर्मज्ञ वीरश्रेष्ठ रविंद्र बब्बर जी द्वारा श्रद्धापूर्वक आदि नित्यनेम पाठ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 08 जून 2026। आज जिला सभागार, हरिद्वार में पशुपालन विभाग के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा जनपद में कृत्रिम गर्भाधान (ए.आई.) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 प्राइवेट ए.आई. (Artificial Insemination) कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड (ULDB) के मुख्य अधिशासी अधिकारी (CEO) डॉ. आर.एस. नेगी ने विभाग की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में पशुओं की नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 08 जून 2026।जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 85 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 43 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत थिथौला…
फुरकान अंसारी । हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर हो-हल्ला और हुड़दंग कर आमजन की परेशानी का कारण बन रहे तीन व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना 07.06.2026 की है, जब राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उनके व्यवहार का विरोध किया तथा क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके नहीं मानने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में शामिल 1.…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 08 जून, 2026 । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री वाहनों के सुरक्षित एवं नियमबद्ध संचालन के उद्देश्य से दिनांक 06 एवं 07 जून, 2026 को लक्जरी एवं अन्य यात्री बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया। यह अभियान श्रीमती नेहा झा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार एवं श्री कृष्णा पलारिया, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, रुड़की के नेतृत्व में परिवहन…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,08/06/2026। भीड़भाड़ के बीच अपने परिवार से बिछड़ गए तीन वर्षीय मासूम को सकुशल तलाश कर हरिद्वार पुलिस ने एक परेशान मां की आंखों में फिर से खुशी लौटा दी। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए खाकी का आभार जताया। जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 को विष्णु घाट क्षेत्र में एक तीन वर्षीय बालक अचानक अपने परिजनों से बिछड़ गया। काफी देर तक तलाश करने के बावजूद जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो घबराए परिजनों ने कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस से मदद की गुहार लगाई। परिजनों को आशंका…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 7 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय देहरादून, उत्तराखंड द्वारा संचालित अभियान के क्रम में एसएसपी हरिद्वार के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार , 07 जून 2026।नोडल अधिकारी स्वच्छता कन्ट्रोल रूम चन्द्रकान्त मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया कि जिला स्वच्छता कंट्रोल रूम को शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसमें मिली शिकायतों के आधार पर उन्हें सूचीबद्ध करते हुए निस्तारण के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नोडल स्वच्छता अभियान ने बताया कि रविवार को जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनके संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को भेजा जा रहा है। इसमें प्राथमिकता…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,07 जून 2026। क्षेत्र के निरंतर और चरणबद्ध विकास को गति देते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा आज एक महत्वपूर्ण सड़क चौड़ीकरण कार्य का विधिवत कार्य शुभारंभ किया गया। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क के दोनों तरफ लाकिंग टाइल्स लगाकर चौड़ीकरण किया जायेगा, जिससे यह मार्ग सुंदर और सुगम बनेगा।यह विकास कार्य क्षेत्र की एक बड़ी आबादी के लिए वरदान साबित होने जा रहा है। BHEL मध्य मार्ग से रानीपुर कोतवाली होते हुए नगरपालिका शिवालिकनगर के टिहरी विस्थापित काॅलोनी क्षेत्र को जोड़ने वाले इस मार्ग के चौड़ीकरण से टिहरी विस्थापित काॅलोनी , सुभाषनगर क्षेत्र के…

