फुरकान अंसारी।

हरिद्वार।भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा APK File डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000/- कट गए। पीड़ित ने तुरंत संबंधित बैंक, नजदीकी थाने व साईबर हेल्प लाईन नंबर पर उक्त संबंध में शिकायत दी गई।

शिकायत प्राप्त होते ही साईबर सेल हरिद्वार द्वारा संबंधित रकम को होल्ड करवाया गया तथा पत्राचार कर उक्त धनराशि 99000/- रुपये खाते में वापस लौटाए गए।

Share.
Leave A Reply