Author: Janta Updates

रुड़की नगर निगम स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने की नारेबाजी। (फुरकान अंसारी) रुड़की। महानगर कांग्रेस सेवादल रुड़की एवं जिला कांग्रेस सेवादल रुड़की ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। रुड़की नगर निगम परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित राजनीतिक पहलुओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल पद…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 16 अक्टूबर 2026। जनपद हरिद्वार में जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर निकाय क्षेत्र से निर्वाचित एवं निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना दिनांक 09 अक्टूबर 2026 के अनुपालन में निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतगणना के उपरांत परिणामों का विवरण तैयार किया गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी, पंचायती निर्वाचनालय, हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया कि निर्वाचन एवं मतगणना की प्रक्रिया निर्विघ्न एवं शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई है। *मतदान के माध्यम से निर्वाचित सदस्य* *नगर निगम रुड़की…

Read More

सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन। फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया है। संयुक्त सचिव, भारत सरकार द्वारा प्रेषित पत्र में अवगत कराया गया था कि भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के अंतर्गत भर्ती हुए अग्निवीरों का पहला बैच नवंबर 2026 में सशस्त्र बलों से सेवामुक्त होने जा रहा है। इस क्रम…

Read More

महिला आरक्षियों के लिए सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम, वर्तमान 526 पदों के सापेक्ष 1474 पदों की होगी वृद्धि। फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या वर्तमान 526 से बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इसके तहत 1474 अतिरिक्त पद अन्य संवर्गों एवं शाखाओं के स्वीकृत पदों से समायोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय भार के तथा कुल स्वीकृत पदों की संख्या में वृद्धि किए बिना, वर्तमान…

Read More

होटल शांति हेरिटेज के किचन में एक्सपायरी तिथि के बाद दूध एवं ब्रेड का प्रयोग पाया गया, बिना आवश्यक लेबल वाले 120 किलोग्राम आटे को सीज किया गया। फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 16 अक्टूबर 2026। नवरात्र पर्व एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड, देहरादून विनय शंकर पांडे तथा जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को नगर निगम हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों, होटलों एवं रेस्टोरेंटों का आकस्मिक निरीक्षण अभियान…

Read More

ऑपरेशन प्रहार के तहत खड़खड़ी, भूपतवाला और भीमगोड़ा क्षेत्र में छापेमारी, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत। फुरकान अंसारी। हरिद्वार। जनपद में गुटखा एवं प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को कोतवाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत खड़खड़ी, भूपतवाला, भीमगोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते पाए गए दुकानदारों के विरुद्ध सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने…

Read More

पीड़ितों से लूटे गए आभूषण और दोनों मोबाइल फोन समेत शत-प्रतिशत माल बरामद, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त। फुरकान अंसारी। हरिद्वार। हरिद्वार जिले की पथरी थाना पुलिस ने लूट की एक वारदात का महज पांच घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, दोनों मोबाइल फोन और अन्य सामान शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों ने राहत जताते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। मारपीट कर लूटे थे…

Read More

फुरकान अंसारी। रुड़की।श्रीकृष्ण रामलीला समिति,खंजरपुर में रामलीला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रामलीला द्वारा रामायण के प्रसंगों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अच्छा माध्यम है।रामलीला का मंचन सनातन संस्कृति को जिंदा तथा रामलीला भारतीय संस्कृति,सभ्यता और सनातन परंपराओं की अमूल्य धरोहर है।हमें भगवान श्री राम के आदर्शों का अनुपालन करते हुए सच्चा जीवन व्यतीत करना चाहिए।इस दौरान रामलीला आयोजन समिति का पदाधिकारी द्वारा पूर्व मेयर गौरव गोयल का सम्मान किया गया।रामलीला में सबसे पहले भरत निषाद संवाद तथा उसके बाद चित्रकूट की झांकी व बहुत सुंदर कुटिया को दर्शाया गया,इसके…

Read More

फुरकान अंसारी। रुड़की।श्रीकृष्ण रामलीला समिति,खंजरपुर में रामलीला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रामलीला द्वारा रामायण के प्रसंगों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अच्छा माध्यम है।रामलीला का मंचन सनातन संस्कृति को जिंदा तथा रामलीला भारतीय संस्कृति,सभ्यता और सनातन परंपराओं की अमूल्य धरोहर है।हमें भगवान श्री राम के आदर्शों का अनुपालन करते हुए सच्चा जीवन व्यतीत करना चाहिए।इस दौरान रामलीला आयोजन समिति का पदाधिकारी द्वारा पूर्व मेयर गौरव गोयल का सम्मान किया गया।रामलीला में सबसे पहले भरत निषाद संवाद तथा उसके बाद चित्रकूट की झांकी व बहुत सुंदर कुटिया को दर्शाया गया,इसके…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.05 ग्राम अवैध स्मैक और 450 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली…

Read More