ऑपरेशन प्रहार के तहत खड़खड़ी, भूपतवाला और भीमगोड़ा क्षेत्र में छापेमारी, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत।
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। जनपद में गुटखा एवं प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को कोतवाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत खड़खड़ी, भूपतवाला, भीमगोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया।
अभियान के दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते पाए गए दुकानदारों के विरुद्ध सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने संबंधित दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते हुए दोबारा पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


