महत्वपूर्ण सूचना – विधानसभा मतदाता सूची सत्यापन एवं अपडेट प्रक्रिया,नोट – वर्ष 2003 में हरिद्वार विधानसभा का क्रमांक 26 था। वर्तमान में मतदाता सूची के सत्यापन एवं नाम अपडेट की प्रक्रिया वर्ष 2003 की निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के आधार पर की जा रही है। वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट के अनुसार यह निर्धारित किया जा रहा है कि किस बूथ में कौन-सा क्षेत्र, मोहल्ला या वार्ड शामिल था। इसी आधार पर मतदाता सूची का सत्यापन और अपडेट किया जाएगा। 👉 जिन नागरिकों का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में मौजूद है, उनका नाम वर्तमान वोटर…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 8 जून 2026।शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की तथा विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले से जुड़े सभी कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आगामी कुंभ मेला दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हो सके। शहरी विकास मंत्री ने सीसीआर भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कुंभ मेला-2027 से संबंधित अवस्थापना विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा विभिन्न विभागों द्वारा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 08 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की जन-जागरूकता श्रृंखला के अंतर्गत बड़े हनुमान मंदिर, बैरागी कैंप, हरिद्वार में ‘हरित योग कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने की तथा सह-अध्यक्षता आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी कौशिक द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुष…
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 35 से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा 12 लोगों के चालान भी किए गए। फुरकान अंसारी। हरिद्वार 08 जून 2026। उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील लक्सर क्षेत्रांतर्गत देर शाम को लक्सर तहसील प्रशासन एवं पुलिस बल के साथ लक्सर बाजार से खानपुर रोड तक सड़क किनारे किए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया,इस दौरान 35 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया तथा 12 लोगों के चालान करते हुए 6 हजार की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूली गई। …
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज दिनांक 08/06/2026 को झांसी, उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ने कोतवाली नगर हरिद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपनी बहनों के साथ पिछले कुछ दिनों से प्रातःकाल हर की पैड़ी क्षेत्र में पूजा-अर्चना करने आती हैं। महिला के अनुसार, रवि चौहान नामक एक व्यक्ति प्रतिदिन उनके साथ अभद्र टिप्पणियां करता था। आज भी उक्त व्यक्ति द्वारा अपशब्द कहे जाने पर पीड़ित पक्ष ने विरोध करते हुए उसे पुलिस चौकी चलने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने महिलाओं के साथ मारपीट की। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर…
चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से हटाया जा रहा है अतिक्रमण,अतिक्रमण हटाने से पूर्व ही की जा रही है वीडियोग्राफी। फुरकान अंसारी। हरिद्वार 08 जून 2026। सरकारी भूमि पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए है,मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद ने निरंतर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी सरकारी भूमि,सड़क, फुटपाथ एवं नालियों के…
फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री केदार सिंह स्टेडियम, नागथात, देहरादून में आयोजित जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री केदार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान समरजेंस मोटर मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य किए जाने, प्राथमिक विद्यालय नागथात को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किए जाने, वि.ख. चकराता के बागी -खेड़ा -कोटा- तपलाड मार्ग में यमुना नदी पर 60 मी. स्पैन पुल का निर्माण कार्य किए जाने, चकराता के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 08 जून 2026। मुख्यमंत्री *पुष्कर सिंह धामी जी* के *”संकल्प से सिद्धि”* एवं *”गरीब के द्वार सरकार”* विजन को धरातल पर उतारते हुए, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) एवं पूर्व विधायक *मा० श्री देशराज कर्णवाल जी* ने आज *08 जून 2026* को विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम हरजौली झोझा में जनसंवाद कार्यक्रम किया। मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित इस एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत मा० उपाध्यक्ष जी *प्रातः 10:30 बजे* शिविर कार्यालय झबरेड़ा से रवाना होकर *11:00 बजे प्राइमरी स्कूल, हरजौली झोझा पहुंचे। यहां उन्होंने *दोपहर 01:00 बजे*…
जनपद में तैनात हैं 1715 बूथ लेवल ऑफिसर। फुरकान अंसारी।हरिद्वार, 08 जून 2026।जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि आज 8 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स को मोबाइल डाटा रिचार्ज हेतु मुख्य निर्वाचक अधिकारी उत्तराखंड के आदेशों के क्रम में हर बीएलओ को ₹350 का भुगतान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर जनपद के सभी 1715 बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज हेतु उक्त धनराशि का भुगतान उपलब्ध कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 08 जून 2026। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की आसन्न घोषणा 14 मई 2026 को की जा चुकी है। इस संबंध में…

