फुरकान अंसारी।

कलियर। कलियर मेले के दौरान हरिद्वार पुलिस और आपदा राहत दल की सतर्कता से गंगनहर में डूब रहे 10 वर्षीय जायरीन की जान बचा ली गई। घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे की है।

 

जानकारी के अनुसार चांद पुत्र अजमेर अली, निवासी डासना, गाजियाबाद, कलियर गंगनहर में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक नहर के तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबने लगा।

 

घटना की सूचना मिलते ही 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने बिना देरी किए तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। राहत दल के जवानों ने तेज बहाव में उतरकर बालक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

 

बचाव अभियान में सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक, कांस्टेबल मोहित और कांस्टेबल सुमित नौटियाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय रहते हुई त्वरित कार्रवाई से बालक की जान बच गई।

 

कलियर मेले में हरिद्वार पुलिस और पीएसी आपदा राहत दल द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

Share.
Leave A Reply