फुरकान अंसारी। हरिद्वार 10 जून 2026 ।विकास खंड नारसन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मखदुमपुर नारी शक्ति सीएलएफ में महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत वैल्यू चेन आधारित आटा चक्की का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी पवन सिंह सैनी जी द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ब्लॉक टीम, ग्रामोत्थान रीप टीम, सीएलएफ स्टाफ, समाज कल्याण विभाग, क्षेत्रीय मीडिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी पवन सिंह सैनी…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज दिनांक 10.06. 2026 को देहात क्षेत्र के दौरे के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा कोतवाली परिसर में गंगनहर पुलिस द्वारा रिकवर किए गए करीब 20 लाख रुपये बाजार कीमत के खोए हुए 51 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वापस लौटाए। वापस मिलने की कोई आस न होने पर भी खोए मोबाइल से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर रहे मोबाइल स्वामियों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
फुरकान अंसारी। रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के कुल 11 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में एक स्कूटी और 10 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जिले में चलाए जा रहे सघन चेकिंग एवं अपराधियों के चिन्हीकरण अभियान के तहत 10 जून 2026 को पनियाला तिराहे के पास से दो संदिग्ध युवकों अय्यान और अजय को…
फुरकान अंसारी। रुड़की,10/06/2026। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी (सेंधमारी कर चोरी) की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद किए गए हैं। वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी के संबंध में दर्ज मुकदमा संख्या 205/26, धारा 305(ए), 317(2), 331(4) एवं 61 बीएनएस के तहत जांच की जा रही थी। मामले के खुलासे के लिए गठित…
72 घंटे में बच्चा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार,हरिद्वार पुलिस ने तीन वर्षीय मासूम को सकुशल बरामद किया, दिल्ली से चोरी हुआ एक अन्य बच्चा भी मिला फुरकान अंसारी। हरिद्वार,10/06/2026। कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय बच्चा चोरी एवं मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के दो महिला सदस्यों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अपहृत तीन वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही पूछताछ के दौरान दिल्ली से चोरी किए गए एक अन्य मासूम…
फुरकान अंसारी। देहरादून,10/06/2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून प्रारम्भ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी रखें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के बाद 15 नवम्बर, 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,09/06/2026।थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को असहज करने वाली हरकतों के आरोप में 05 महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना प्राप्त हो रही थी कि थाना क्षेत्र स्थित राठौर प्लाजा होटल के सामने कुछ महिलाएं आने-जाने वाले लोगों के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें कर रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी का माहौल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में पुलिस टीम गठित…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,09/06/2026। चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सीपीयू हरिद्वार ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर मंगलवार को हरिलोक, पंतदीप पार्किंग, कश्यप आश्रम सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ऐसे वाहन पुलिस के रडार पर रहे जो हाईवे पर जगह-जगह सवारियां बैठा और उतार रहे थे, साथ ही नो-स्टॉपेज क्षेत्रों में बसें खड़ी कर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। सीपीयू टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 95 वाहनों के चालान…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जून 2026।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने हेतु परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर टीम तथा यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान इंटरसेप्टर हरिद्वार की टीम, जिसका…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जून 2026। सरकारी भूमि,सड़क, नालियों एवं फुटपाथ पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए है, मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आज भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी सरकारी भूमि,सड़क, फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर अतिक्रमण न हो,जो भी अतिक्रमण किया गया है, उससे हटाने के निर्देश दिए गए है। उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया…

