फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ज्वालापुर ईदगाह कमेटी के सदर हाजी जमशेद खान के कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर एजाज हसन ने की, जबकि संचालन हाजी मुकर्रम गुज्जर ने किया।

 

बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज को आगे बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर भेल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता नौशाद मंसूरी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं देहरादून ग्रामीण का जिला सह प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता हाजी जमशेद खान ने नौशाद मंसूरी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उम्मीद है कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

नौशाद मंसूरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन और समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

 

इस दौरान हाजी मुकर्रम गुज्जर, इंजीनियर एजाज हसन एवं वरिष्ठ युवा नेता मोसीन मंसूरी ने भी नौशाद मंसूरी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

बैठक में दिलशाद मलिक, शाहनवाज सलमानी, गुलाम साबिर, नदीम पीर, शाहनवाज मंसूरी, शाहनवाज अब्बासी, अय्यूब खान, शौकीन अब्बासी, नईम मंसूरी, पप्पन कुरैशी, मंडी जामा मस्जिद सदर अनवर अंसारी, सकूना अंसारी, सिराजुद्दीन अब्बासी,नसीम सलमानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply