फुरकान अंसारी।
हरिद्वार।”नशा मुक्त देवभूमि-2026″ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 21.08.2026 को कोतवाली रानीपुर की पुलिस टीम द्वारा जमालपुर खुर्द को जाने वाले कच्चे रास्ते से विपिन पुत्र हरिद्वारी लाल, निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार को 6.63 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है, के साथ पकडा गया।
आरोपित के विरूद्ध कोतवाली रानीपुर पर NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपित शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी करीब आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।
पुलिस टीम में
1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक,
2- उ0नि0 चरण सिंह चौहान,
3- कां0करम तोमर,
4- कां0 कुंवर राणा,
5- कां0 सुरेन्द्र तोमर शामिल रहे।


