फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में लापता हुए बच्चे को पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के चलते सकुशल बरामद कर लिया गया। सुबह डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि भगत सिंह चौक के पास झुग्गी में रहने वाले दंपती का बच्चा अचानक लापता हो गया है।
सूचना मिलते ही कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगातार खोजबीन की, जिसके बाद बच्चे को कुछ ही दूरी से सकुशल बरामद कर लिया गया।
बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और हरिद्वार पुलिस व चेतक कर्मी का आभार व्यक्त किया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।


