फुरकान अंसारी। हरिद्वार पुलिस की सभी वाहन चालकों से अपील है कि वह प्रचलित यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें और व्यवस्थाओं को बनाने में हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का सहयोग करें। 🔅यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका ❌ जाएगा। 🔅यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट ↪️ कर बैरागी कैंप पार्किंग एवं हंडिया एरिया में पार्क कराया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार छोड़ा जाएगा। 🔅चीला मार्ग का उपयोग केवल एग्जिट हेतु किया जाएगा। 🔅सामान्य यातायात के दबाव की स्थिति में गुरुकुल कांगड़ी…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। मंगलौर (हरिद्वार), 12 जून 2026।नगर पालिका परिषद मंगलौर के पुराने भवन में आज शुक्रवार को आयोजित लोक समस्या निवारण कैंप में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कैंप के दौरान पेंशन, राशन कार्ड, तालाब पर अतिक्रमण समेत विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। उपाध्यक्ष ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयोजित कैंप में तीन विभागों के अधिकारी अनुपस्थिति पर फरजाना बेगम ने नाराजगी व्यक्त करते…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12 जून 2026। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विभिन्न विभागों में स्नातक स्तरीय पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक एकल पाली में किया जाएगा। जनपद हरिद्वार के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा को नकल-विहीन, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)-2023 की धारा 163 लागू की गई…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 12 जून 2026।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन, देहरादून के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद हरिद्वार के सभी विकास खंड स्तर पर दिनांक 13 जून 2026 (शनिवार) को प्रातः 09:00 बजे से 12:00 बजे तक जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन विकास खंड बहादराबाद, लक्सर, खानपुर, रुड़की, नारसन एवं भगवानपुर के खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में किया जाएगा। शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर,…
विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड का संकल्प, नीति आयोग में सीएम धामी ने रखा राज्य का विजन। फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में राज्य के विकास का रोड मैप प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विशेष नीति समर्थन और दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प का आधार हमारी मानव पूंजी है। इसी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12 जून। किसान एकता संघ के ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन (चिंतन शिविर) के समापन अवसर पर संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में युवा समाजसेवी प्रिंस अग्रवाल को किसान एकता संघ का हरिद्वार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान, संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पं. प्रमोद शर्मा तथा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बलदेव छावड़ा सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रिंस अग्रवाल को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के…
हिरासत में लिये गये आरोपियों का है आपराधिक इतिहास, एक पर 11 तो दुसरे पर 02 मुकदमे दर्ज,सीमावर्ती जनपदों तक फैली जांच ने अपराधियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे,अपराधियों के लिए कड़ा संदेश, हरिद्वार में अपराध कर बच निकलना अब आसान नहीं। फुरकान अंसारी। हरिद्वार,12.05.2026।एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने 03 शातिर वाहन चोरों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी की कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। दिनांक 12.05.2026 को वादी मतलूब पुत्र छोटा निवासी ग्राम करौंदी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK17F-4899 चोरी…
करीब 10 दिन पहले पेड़ के नीचे सो रहे परिवार के बीच से बच्ची को ले उड़े थे चोर, बच्ची की तलाश में पुलिस टीम ने किया हरिद्वार से हावड़ा बंगाल तक का सफर। आमजन कर रहे एसएसपी नवनीत सिंह और हरिद्वार पुलिस की मेहनती कार्यशैली की प्रशंसा। फुरकान अंसारी। हरिद्वार। दिनांक 28/05/2026 को पुष्पेंद्र निवासी सम्भल उ0प्र0 द्वारा चौकी रोडिबेलवाल में आकर सूचना दी गई कि 27/05/2026 को गंगा स्न्नान के लिए हरिद्वार आने के बाद उनका परिवार रात को हाथी पूल के निकट विष्णु घाट में एक पेड़ के नीचे सो गया। सुबह उठने पर उन्हे अपनी 04…
फुरकान अंसारी। शिवालिक नगर,12/06/2026। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड नंबर-1 स्थित H-103 एवं H-175 पार्कों के सौंदर्यकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्क केवल मनोरंजन के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण स्थल भी हैं। राजीव शर्मा ने कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी तथा बच्चों, युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि पार्कों में हरित क्षेत्र का विकास, बैठने की बेहतर व्यवस्था, आकर्षक सौंदर्यीकरण, ओपन जिम के उपकरण…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12 जून 2026।आज शुक्रवार, 12 जून 2026 को उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति (राज्य मंत्री स्तर) तथा पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने जनपद हरिद्वार मेंप्रातः 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक: ग्राम रसूलपुर के बारात घर में आयोजित _बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर बहुद्देशीय शिविर_ में प्रतिभाग किया। मा० उपाध्यक्ष महोदय ने स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। आज के शिविर मे कर्णवाल ने _एस.आई.आर. (SIR) की समस्या_ को प्रमुखता से सुना और उस पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या के…

