फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। जश्ने ईद-उल-मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर अंजुमन गुलामाने मुस्तफा स. की ओर से अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। इस दौरान मरीजों का हालचाल जाना गया और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की गई।

अंजुमन के सदस्यों ने कहा कि ईद-उल-मिलादुन्नबी का संदेश इंसानियत, भाईचारे, प्रेम और जरूरतमंदों की मदद करने का है। इसी भावना के तहत अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनकी खिदमत करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर अंजुमन गुलामाने मुस्तफा स. के नायब सदर एवं ज्वालापुर ईदगाह कमेटी के सदर हाजी जमशेद खान, जैनुल अंसारी, नौशाद मंसूरी, फुरकान अंसारी, नसीम सलमानी, शौकीन अब्बासी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Share.
Leave A Reply