फुरकान अंसारी।
देहरादून। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजगुरु जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मदन पाल, मंजू चौहान, प्रदेश सचिव, प्रदेश आईटी सेल विभाग नीरज अग्रवाल सहित अन्य सम्मानित जन मौजूद रहे। वरिष्ठ नेताओं ने शहीद राजगुरु के जीवन, संघर्ष और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके बलिदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राजगुरु जी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देशहित और समाजसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।


