फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के शारदानगर, रेलवे फाटक के निकट स्थित कैंप कार्यालय में संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और किसानों-मजदूरों से जुड़े जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह विर्क एवं प्रदेश अध्यक्ष हाजी इरफान अली भट्टी ने ज्वालापुर निवासी सलीम खान को भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। 25 अगस्त 2026 को उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सलीम खान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी सलीम खान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ किसानों और मजदूरों की समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे।


