फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज , महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज एवं टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की विकास यात्रा और राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलावों को गीत-संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य…
फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बन्धन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व है। प्रदेश की मातृशक्ति और बहनों का स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें उत्तराखण्ड की सेवा तथा राज्य के विकास के लिए निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है।…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शिवलोक कॉलोनी के पास हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए चांदी के सिक्के, मूर्ति, पेंडल, एप्पल आईफोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैग समेत वारदात में प्रयुक्त कैंची और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त की रात प्रदीप कुमार शर्मा निवासी शिवलोक कॉलोनी फेज-3 का तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर बैग लूट लिया था। बैग में करीब 100 ग्राम चांदी के आभूषण, एप्पल आईफोन, दुकान की चाबियां, बीएचईएल मेडिकल कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य…
फुरकान अंसारी। रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में देर रात हुए डबल मर्डर का हरिद्वार पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी दो बहनों पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। घटना के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगने से गंभीर चोटें आईं, जिसका उपचार चल रहा है। मामले में अर्जुन सिंह निवासी गणेशपुर, रुड़की की तहरीर पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा अपराध संख्या 327/2026, धारा 103(1), 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा रात्रि चेकिंग अभियान हेतु टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा रात्रि में मलकपुर चुंगी एवं नहर पटरी पर प्रभावी चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक आरोपित को हिरासत कर उसके कब्जे से एक अदद देसी तमंचा 315 बोर और एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। यदि पुलिस पार्टी द्वारा इसको समय रहते हिरासत में न लिया जाता तो इसके द्वारा रात्रि में किसी भी घटना को अंजाम दिया जा सकता था।…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नालंदा-नवादा, बिहार से जुड़े कथित “मगध साइबर गैंग” का पर्दाफाश किया है। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार की चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 एटीएम/डेबिट कार्ड, 14 बैंक पासबुक, 17 सिम कार्ड, 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद बैंक खातों और डिजिटल उपकरणों की प्रारंभिक जांच में 2.75 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध डिजिटल लेन-देन के सुराग मिले हैं। पुलिस…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 26 अगस्त 2026। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान में रखते हुये आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार के विभिन्न जगहों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तीन टीमों द्वारा मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंटों एवं डेयरी दुकानों का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा डेसो चौक, सिडकुल एवं शिवालिक नगर क्षेत्रों में स्थित मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। रक्षाबंधन पर्व पर सबसे ज्यादा बिकने वाली मिठाईयों के…
फुरकान अंसारी। ज्वालापुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का एटीएम कार्ड समेत आठ एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, 8,500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को कटहरा बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर वरिष्ठ नागरिक महेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ का एटीएम कार्ड धोखे से लेकर आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद उनके खाते से 13,200 रुपये निकाल लिए गए। मामले में ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 25 अगस्त 2026 जिला प्रशासन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल कर रहा है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। रुड़की ब्लॉक की बेलड़ा ग्राम पंचायत को एक मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जा रहा है। यदि यह योजना सफल होती है, तो इसे पूरे राज्य के लिए एक नजीर के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। ग्रामीण आजीविका मिशन की भूमिका ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा गया है। इन महिलाओं द्वारा ग्राम…

