Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 27 अगस्त 2026।खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रक्षा बन्धन एवं जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के क्रम में, आज जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा मिठाई दुकानों, मिठाई निर्माण इकाईयों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कैलाश टम्टा द्वारा नगर निगम हरिद्वार के रानीपुर एवं लोधामण्डी, ज्वालापुर स्थित मिठाई निर्माण इकाईयों का निरीक्षण किया गया। लोधामण्डी, ज्वालापुर स्थित मिठाई सप्लायर-आरोड स्वीट्स एवं ट्रेडर्स पर अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखे गये लगभग 80 किलो खुला रसगुल्ला को मौके…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 27 अगस्त 2026।हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेला के सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। कुंभ मेला से जुड़े निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के साथ ही कुंभ क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से संचालित परियोजनाओं को भी मेला शुरू होने से पहले पूरा कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में सचिव शहरी विकास, उत्तराखंड शासन श्री नितेश कुमार झा ने गुरुवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तराखंड…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 27 अगस्त 2026।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जनपद हरिद्वार में पात्रता सूची का पुनरीक्षण कार्य विकासखंड स्तर पर शुरू कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर अपात्र परिवारों को सूची से हटाने और छूटे हुए पात्र परिवारों को सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है।            18 अगस्त 2026 तक आपत्तियां और शिकायतें दर्ज कराने की समय सीमा के दौरान जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 2,282 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनमें से 943 आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 1,340 आपत्तियों की जांच…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 27 अगस्त 2026।आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने गुरुवार को विधानसभा खानपुर के अंतर्गत चार मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभा खानपुर के मतदेय स्थल संख्या 36 राजकीय प्राथमिक विद्यालय भारूवाला, 71 राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखपुरी, 114 राजकीय प्राथमिक विद्यालय जबरदस्तपुर तथा 172 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढंडेरा का भ्रमण कर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया।    निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल मंडल ने एईआरओ एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित बनाया जाए। उन्होंने…

Read More

फुरकान अंसारी  रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विगत दिवस ऋषिकेश में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतकर आने वाले रुड़की नगर के होनहार बच्चों का सम्मान किया।ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में नगर के दो दर्जन से अधिक बच्चों द्वारा पदक जीतने पर सम्मान करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि यह रुड़की नगरवासियों के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि नगर के बच्चों ने कराटे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत नगर का मान बढ़ाया है।उन्होंने पदक जीतकर लाने वाले इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह बच्चे…

Read More

फुरकान अंसारी। लक्सर। विधानसभा लक्सर के खड़ंजा में मौलाना फारुख के आवास पर जन अधिकार पार्टी (जन शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने खड़ंजा, लक्सर और रायपुर के मौजिज एवं गणमान्य लोगों के साथ समाज की मजबूती और समाजहित के मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण सामाजिक एवं राजनीतिक चर्चा की। बैठक में आपसी एकजुटता बढ़ाने, समाज को मजबूत करने तथा समाजहित के मुद्दों पर मिलकर आगे बढ़ने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर आजाद अली ने कहा कि “समाज की तरक्की और मजबूती के लिए आपसी एकजुटता बेहद जरूरी है। समाजहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। देवभूमि इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को चंदन का तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा। एसएसपी ने बच्चियों को मिठाई खिलाकर उनकी शिक्षा, भविष्य की योजनाओं और सपनों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने छात्राओं को करियर को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए और सोशल मीडिया का सीमित व नियंत्रित इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वहीं, ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी एसएसपी नवनीत…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। दिनांक 25/08/2026 को वादी बजिन्द्र पुत्र रतिराम निवासी ग्राम दादूबास ग्रन्ट कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली भगवानपुर मे आकर तहरीर दी गयी कि दिनांक 25/08/26 को मेरा पुत्र उम्र 13 वर्ष घर से बिना बताये कही चला गया है व अब तक घर वापस नही आया है ।  तहरीर के आधार पर व नाबालिग बालक के घर से अचानक चले जाने के कारण थाना हाजा पर मु0अ0सं0 360/26 पंजीकृत किया गया।  मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसके ,प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा उच्चधिकारीगणो के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर प E- FIR के माध्यम से वादी आकाशदीप निवासी कुमारडी मंगलौर द्वारा अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर को अज्ञात शोरूम द्वारा मंगलौर कस्बे से चोरी कर ले जाना के संबंध में अंतर्गत धारा 303 (2) बीएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया आनलाईन एफआईआर प्राप्त होने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का आसपाल लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया जिसके फलस्वरुप मुकदमे से संबंधित निम्न आरोपित को हिरासत में लिया गया। जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई के आधार पर धारा की बढ़ोतरी कर…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ﷺ के जन्मोत्सव *जश्ने ईद मिलादुन्नबी* के अवसर पर ज्वालापुर में अकीदत और हर्षोल्लास का माहौल रहा। *अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी* के संयोजन में मंडी का कुआं और बाबा रोशन अली शाह की दरगाह से गढ़ी वाले पीर तक चादरी जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में नाते पाक की सदाओं के बीच अकीदतमंद हाथों में तिरंगे झंडे लेकर चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान फल, हलवा, खीर और मीठे चावल का लंगर भी वितरित किया गया।…

Read More