फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। दिनांक 25/08/2026 को वादी बजिन्द्र पुत्र रतिराम निवासी ग्राम दादूबास ग्रन्ट कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली भगवानपुर मे आकर तहरीर दी गयी कि दिनांक 25/08/26 को मेरा पुत्र उम्र 13 वर्ष घर से बिना बताये कही चला गया है व अब तक घर वापस नही आया है ।
तहरीर के आधार पर व नाबालिग बालक के घर से अचानक चले जाने के कारण थाना हाजा पर मु0अ0सं0 360/26 पंजीकृत किया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसके ,प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा उच्चधिकारीगणो के आदेशनुसार तत्काल कार्यवाही करने हेतु पुलिस टीम का गठन कर अपर्हत की सकुशल बरामदगी हेतु किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा नाबालिग के घर से बाहर जाने वाले रास्तो की सीसीटीवी फुटेजो को खंगाला गया व स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर गुमशुदा की तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
उक्त के परिणाम स्वरूप सीसीटीवी फुटेजो के माध्यम से पुलिस टीम की कडी मेहनत 19 घण्टे से कम समय पर पुलिस टीम द्वारा अपर्हत रवि को सकुशल बरामद किया गया ।
अपर्हत बालक के परिजनों द्वारा
हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम का विवरणः
1 उ0नि0 बालाराम जोशी
2- कानि0 उवैदल्लाह।


