फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रदेश के राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत के साथ सही दिशा, बेहतर रणनीति, अच्छे शिक्षकों का मार्गदर्शन और…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमालय परिषद् में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हिमालय के संरक्षण, संवर्धन एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं हिमालयी क्षेत्रों के लिए समर्पित विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘हिमालय विभूति सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष हिमालय दिवस…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 07 सितंबर 2026।राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग अधिकारी (जिला योजना समिति) हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा जनपद हरिद्वार की जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु नगर निकायों के निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए समय-सारिणी जारी की गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम हरिद्वार, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, नगर निगम रुड़की, नगर पंचायत पाडली गुज्जर, रामपुर, बेहड़ेकी सैदाबाद, नगर पालिका परिषद मंगलौर, नगर पंचायत झबरेड़ा, नगर पालिका परिषद लक्सर, नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर, लण्ढौरा, पिरान कलियर, भगवानपुर एवं इमलीखेड़ा के निर्वाचित…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 7 सितंबर 2026।कुंभ मेला-2027 के कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए मेला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ क्षेत्र में शामिल सभी जिलों के करीब डेढ़ दर्जन जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों को भी विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कुंभ मेला कार्यों के अनुश्रवण की जिम्मेदारी सौंपी है। नामित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर प्रत्येक सप्ताह कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता से संबंधित रिपोर्ट मेलाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सोमवार को नामित अधिकारियों की वीडियो…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 7 सितंबर 2026। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार की टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार तथा खड़खड़ी एवं भीमगोड़ा क्षेत्र के खाद्य इकाइयों, रेस्टोरेंट, डेयरियों एवं ढाबों तथा अन्य निर्माण इकाइयों का आकस्मिक औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं पूर्व में घटित घटनाओं के अनावरण हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में झबरेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 17.08.2026 को वादी आस मोहम्मद पुत्र मोहम्मद शहजाद निवासी ग्राम बिझोली, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार द्वारा ग्राम लाठदेवा शेख, कोतवाली झबरेड़ा से अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर संख्या UK17N8438 चोरी होने के संबंध में मु0अ0सं0 139/2026 पंजीकृत कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मुकदमे के शीघ्र अनावरण हेतु विशेष टीम गठित करने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर देहात क्षेत्र में गौकशी के मामलों में पूर्व में जेल जा चुके आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 6-7 सितंबर को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर गौकशी के मामलों में पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों की तस्दीक कर उन्हें भविष्य में गौकशी अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न होने की सख्त हिदायत दी गई। आरोपियों के खिलाफ धारा 172(2) BNSS के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 7 सितंबर 2026।कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार के शंकर आश्रम चौक तथा पुराना रानीपुर मोड़-परशुराम चौक क्षेत्र में किए जा रहे अवस्थापना विकास कार्यों को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्पन्न कुछ भ्रांतियों एवं आशंकाओं को मेला प्रशासन ने संवाद के माध्यम से दूर किया है। सड़क, फुटपाथ एवं चौराहों के सुधार तथा सौंदर्यीकरण से जुड़ी योजनाओं के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों द्वारा आवागमन तथा वाहनों को खड़ा करने में संभावित असुविधा को लेकर आशंकाएं व्यक्त की गई थीं। इन आशंकाओं को दूर करने के लिए मेला प्रशासन के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने दुधियाबंद क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की दो पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को गश्त के दौरान चित्रकूट घाट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपका गया। शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पीठू बैग से अवैध असलाह बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी का निवास बुडीना कला, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर (उत्तर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं पूर्व रेल मंत्रालय सदस्य, ज्वालापुर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार गौतम ने हल्द्वानी प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति-पाति और दलित समाज के नाम पर लोगों को गुमराह कर माहौल को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस कथित षड्यंत्र में फंसने वाली नहीं है। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।…

