फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 18 अक्टूबर। पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार की ओर से बहादराबाद क्षेत्र के पांच गांवों में आयोजित चार दिवसीय निःशुल्क योग शिविरों का रविवार को यज्ञ, मंत्रोच्चार और सामूहिक संकल्प के साथ समापन हुआ। 15 से 18 अक्टूबर तक चले इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को योग, प्राणायाम, एक्यूप्रेशर, आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से परिचित कराया गया। यह पहल स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के योगमय जीवन के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही। विश्वविद्यालय की प्रति-कुलपति साध्वी डॉ. देवप्रिया की प्रेरणा तथा स्वामी आर्षदेव के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल की द्विवार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। निर्वाचन अधिकारी एवं महासचिव प्रेम सिंह चौहान तथा प्रदेश अध्यक्ष विकास निगम ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी के गठन पर संगठन के पदाधिकारियों ने सदस्यों का स्वागत किया। नई कार्यकारिणी में प्रेम सिंह रावत को मंडल अध्यक्ष तथा कुलदीप सैनी को मंडलीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वीरेंद्र सिंह और विकास गोस्वामी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुणाल शर्मा कोषाध्यक्ष, जबकि नवीन भट्ट और संजय नेगी को संयुक्त सचिव नियुक्त…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 18 अक्टूबर 2026।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार रविवार को परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान विशेष रूप से ओवरलोडिंग, परमिट शर्तों के उल्लंघन तथा अन्य मोटर वाहन नियमों के अनुपालन की जांच की गई। मीडिया के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रावत के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से खर्च के बाद बची 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्मैक का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को श्रवणनाथ नगर निवासी पत्रकार गोपाल रावत ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड में हरिद्वार जिले से मुकेश गोस्वामी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। मुकेश गोस्वामी ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, विधायक आदेश चौहान, उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री सुनील सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, गढ़वाल संयोजक प्रदीप चौधरी तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर कश्यप सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुकेश गोस्वामी ने कहा कि “पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए हरिद्वार यातायात पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस एवं सीपीयू की टीम ने रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर तक अभियान चलाकर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की और वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान सड़क किनारे नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को हटवाया गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 अक्टूबर 2026। उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज विकास खंड भगवानपुर अटल उत्कर्ष कन्या इंटर कॉलेज बुग्गावाला में सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत गांव-गांव…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 17 अक्टूबर 2026। प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी परियोजनाओं के माध्यम से महिलाएं न केवल अपना रोजगार स्थापित कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर रही हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में एक प्रेरणादायक मिसाल जनपद हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र की आशा ग्राम संगठन की अध्यक्ष हेमा नेगी हैं, जिन्होंने सरकारी सहायता से मसाला…
नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी के वाहनों को मॉडिफाई कर मुनाफा कमाने की फिराक में था आरोपी। फुरकान अंसारी। हरिद्वार। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार,…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आगामी त्योहारों के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा शिवालिक नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। हरिद्वार पुलिस की अपील त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

