फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 25 जून 2026।गंगा तट पर बसी धर्मनगरी हरिद्वार एक बार फिर उस ऐतिहासिक क्षण की ओर बढ़ रही है, जब करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, सनातन परंपरा की विराटता और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम दुनिया को आकर्षित करेगा। विभिन्न स्तरों पर कुंभ मेला 2027 के दिव्य और भव्य आयोजन की तैयारियां पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ जारी हैं। राज्य सरकार के मार्गदर्शन में कुंभ मेला प्रशासन न केवल आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में जुटा है, बल्कि संत समाज के अनुभव, सुझाव और आशीर्वाद को भी तैयारियों का महत्वपूर्ण आधार बना रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। देहरादून,25 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा सत्ता बचाने के लिए नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के त्याग, साहस और संघर्ष के कारण…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 25/06/2026।थाना सिडकुल पर दिनांक- 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता ओम शांति धाम कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार की तहरीर के आधार थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 231/26 धारा 115(2)/190/191(2)/191(3)/351(3)//109 बीएनएस प्रतिवादी विशाल आदि 9/10 लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो, तलवार से लैस होकर वादी के भाई जीजा व दोस्त के साथ जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में पंजीकृत कराया गया था विवेचना उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान के सुपुर्द की गयी थी। उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। निर्जला एकादशी स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने अपनी सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बिछड़े मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया। गुरुवार, 25 जून 2026 को स्नान ड्यूटी के दौरान आपदा राहत दल की टीम को एक छोटा बच्चा रोते-बिलखते अवस्था में मिला, जो भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गया था और उन्हें तलाश रहा था। टीम के जवानों ने बच्चे को शांत कराया और उसके परिजनों की खोज शुरू की। काफी प्रयास और मशक्कत के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,25/06/2026। इस्लामी इतिहास में मोहर्रम का महीना त्याग, सब्र, कुर्बानी और इंसाफ की सबसे महान मिसाल के रूप में याद किया जाता है। कर्बला की सरज़मीं पर 10 मोहर्रम, 61 हिजरी को हुई शहादत ने पूरी इंसानियत को यह संदेश दिया कि सत्य, न्याय और उसूलों की रक्षा के लिए हर कुर्बानी छोटी होती है। कर्बला के तपते रेगिस्तान में हजरत इमाम हुसैन अपने परिवार और 72 वफ़ादार साथियों के साथ हक़ और इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे थे। उनके इस छोटे से काफिले में मासूम बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। इसके बावजूद उन्होंने अत्याचार…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,24/06/2026। आगामी निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना साझा की गई। एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव की अध्यक्षता में आयोजित ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को मेला ड्यूटी से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने हाल ही में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दौरान उमड़ी…
फुरकान अंसारी।हरिद्वार, 24 जून। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में भैंस वंशीय मांस और कटान में प्रयुक्त उपकरणों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 80 किलोग्राम भैंस वंशीय मांस बरामद किया, जिसे पशु चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में नष्ट करा दिया गया।पुलिस के अनुसार, 23 जून को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि मोहल्ला कस्सावान स्थित चौधरी वाली गली की छोटी पुलिया के पास एक मकान में अवैध पशु कटान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 24 जून। ज्वालापुर पुलिस ने वाहन चोरी की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक इको स्पोर्ट कार और एक छोटा हाथी लोडर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/रुड़की,24/06/2026।महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है तथा लाखों छात्र-छात्राओं के सपनों को चकनाचूर किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस द्वारा देशभर में “छात्रों की गूंज” संवाद अभियान शुरू किया जाएगा,जिसके तहत विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को उठाया जाएगा।कांग्रेस महानगर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 24 जून। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली ज्वालापुर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने की। बैठक में मातमी अखाड़ों, ताजिया अखाड़ों के संचालकों, दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों ने सहभागिता की। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सभी से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के वातावरण में मनाने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने उपस्थित लोगों को उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से…

