फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 29 जून।शिवालिक नगर। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाषनगर वार्ड संख्या-8 में विभिन्न सड़कों का लोकार्पण एवं अनेक नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर उतारना है। बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार होती हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 29 जून।रुड़की कोतवाली पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गौकशी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ईमली रोड स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई, जहां से प्रतिबंधित गोमांस और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान दिलशाद पुत्र हबीब निवासी लुहारों वाली मस्जिद के पास, सती मोहल्ला वार्ड नंबर-33, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मौके से करीब 45 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस, एक छुरी, एक कुल्हाड़ी तथा तराजू और…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 29 जून 2026। आगामी मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 29 जून 2026।जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 44 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 22 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद,राशन कार्ड, विद्युत,पेयजल,पुलिस विभाग अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रार्थी गोविंद…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 29 जून। जनपद हरिद्वार के आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र, बहादराबाद में आज त्रिदिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार डॉ. स्वास्तिक सुरेश द्वारा किया गया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। उन्होंने आमजन से आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं जीवनचर्या को अपनाकर निरोग जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों को विभिन्न आयुर्वेदिक उपचार एवं परामर्श प्रदान…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 28 जून 2026।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सूचना कार्यालय में पंजीकृत सांस्कृतिक दल कला कुलम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रविवार को रुड़की क्षेत्र के रामपुर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 28 जून 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में एचआरडीए द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई खेल सुविधाओं का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक खेल अवसंरचना युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका…
फुरकान अंसारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम” में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार तथा प्रतिभा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तंभ मानते हुए उनकी शिक्षा, कौशल, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,28 जून 2026। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगरपालिका परिषद शिवालिकनगर के वार्ड-12 रामधाम में विकास कार्यों को गति देते हुए आज रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने लगभग ₹65 लाख की लागत से बनने वाली महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजना का शुभारंभ किया। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 500 मी0 लम्बाई की निर्मित की जा रही यह सड़क कृपाल स्कूल से देवनगर, शिवालिकनगर तक बनाई जाएगी। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के हजारों स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सिडकुल क्षेत्र में प्रतिदिन आवागमन करने वाले श्रमिकों एवं कर्मचारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 28 जून 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार…

